England vs Australia Live Updates: वर्ल्ड कप 2023 के 36वें मैच में आज इंग्लैंड और ऑस्टेलिया के बीच मुकाबला होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है।
England vs Australia Live Updates: वर्ल्ड कप 2023 के 36वें मैच में आज इंग्लैंड और ऑस्टेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया का खेल बिगाड़ सकती है। जोस बटलर की टीम इस वर्ल्ड कप से सम्मान के साथ विदा होना चाहेगी। वहीं, जीत की पटरी पर लौटी ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर हाल में जीत तलाशेगी।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित XI: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड
इंग्लैंड की संभावित XI: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड
