G20 Summit 2023 LIVE Updates: पीएम मोदी और ऋषि सुनक के बीच द्विपक्षीय बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

G20 Summit 2023 LIVE Updates: आज दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी ने सभी वैश्विक नेताओं का भारत की धरती पर स्वागत किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘भारत दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को विश्वास और निर्भरता में बदलने का आह्वान करता है। यह हम सभी के लिए एक साथ आगे बढ़ने का समय है।’

नई दिल्ली, एजेंसी। G20 Summit 2023 Delhi Live Updates: आज से राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 की शुरुआत होने से पहले मोरक्को में आए भूकंप में हुई कई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

बता दें कि 10 सितंबर तक चलने वाले इस समिट के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेहमानों के स्वागत और उनकी सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। इस खास सम्मेलन के दौरान दुनियाभर की नजरें भारत की ओर रहेंगी।

वहीं, G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते गुरुवार (8 सितंबर) को भी विभिन्न देशों के जनप्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। PM मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जुगनाथ के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल हुए।

G20 Summit 2023: स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो ने कहा, “जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए सहयोग करने और मिलकर काम करने की हमारी संयुक्त क्षमता में बहुपक्षवाद और विश्वास का बहुत मजबूत आह्वान किया गया है। आज सुबह की चर्चा इसी और यूरोपीय संघ के जी20 में शामिल होने के स्वागत पर केंद्रित रही। पेरिस और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों में की गई प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए एक संयुक्त समझौता हुआ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *